Jharkhand : आंधी, बारिश और वज्रपात के साथ फिर करवट लेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची में दो दिन बाद फिर सतायेगी सर्दी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से एक बार फिर सर्दी के लौटने का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान बता रहा है कि 23 फरवरी से रांची के आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची में दो दिन बाद फिर सतायेगी सर्दी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से एक बार फिर सर्दी के लौटने का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान बता रहा है कि 23 फरवरी से रांची के आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : रांची में NIA का छापा, डोरंडा में घर को घेर कर देर तक की जांच

इस दिन का अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 24 और 25 फरवरी को अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक गिर सकता है. दोनों दिन अधिकतम तापमान क्रमश: 27 और 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 और 14 डिग्री रह सकता है.

मौसम विभाग की गुरुवार को दोपहर एक बजे जारी चेतावनी में कहा गया है कि 22 और 23 फरवरी को रांची के मौसम में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं देखा जा रहा है. आसमान मुख्यत: साफ रहेंगे. अधिकतम तापमान क्रमश: 32 और 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. न्यूनतम तापमान 16 और 18 डिग्री रहेगा. 23, 24 और 25 फरवरी को बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

इसे भी पढ़ें : VIDEO : मातृभाषा के लिए बांग्ला भाषियों ने पाकिस्तान से यूनेस्को तक किया संघर्ष

वहीं, झारखंड के बारे में जारी चेतावनी में कहा गया है कि 24 फरवरी को दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां) और मध्य झारखंड (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़) में एक-दो जगहों पर वज्रपात और आंधी आने की संभावना है. 25 फरवरी को भी झारखंड के कुछ जगहों पर आंधियां चलने और वज्रपात की आशंका है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले में एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola