ePaper

रांची : सरयू राय ने कहा, बात अभी आधी अधूरी सुनील बोले : संगठन में नहीं आया है मामला

Updated at : 15 Feb 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सरयू राय ने कहा, बात अभी आधी अधूरी सुनील बोले : संगठन में नहीं आया है मामला

रामलाल ने भाजपा कोर कमेटी और कैबिनेट मंत्रियाें के साथ की बैठक रांची : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के साथ झारखंड सरकार के मंत्रियों और कोर कमेटी की बैठक के बाद मंत्री सरयू राय ने कहा : खबर मिल जायेगी. बात अभी आधी अधूरी है. बैठक के बाद उन्होंने खुल कर कुछ नहीं […]

विज्ञापन
रामलाल ने भाजपा कोर कमेटी और कैबिनेट मंत्रियाें के साथ की बैठक
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के साथ झारखंड सरकार के मंत्रियों और कोर कमेटी की बैठक के बाद मंत्री सरयू राय ने कहा : खबर मिल जायेगी.
बात अभी आधी अधूरी है. बैठक के बाद उन्होंने खुल कर कुछ नहीं कहा, पर इशारे-इशारे में यह बता दिया…मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है. इस विषय पर चतरा के सांसद और प्रदेश भाजपा के महामंत्री सुनील सिंह से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि सरयू राय प्रकरण जैसा कोई विषय संगठन के सामने नहीं आया. उन्होंने कहा : निरंतर संवाद के माध्यम से इस विषय पर चर्चा हो रही है.
सुनील सिंह ने कहा : कोर कमेटी और झारखंड सरकार के मंत्रियाें की बैठक में मिशन 2019 को लेकर चर्चा हुई. भाजपा ने राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है.
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी ऐसी संरचना का निर्माण करना चाहती है, जिसकी बदौलत वह अपनी कामयाबी को और बेहतर करें. इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. संगठनात्मक आधार पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है .
लाभार्थी कार्यक्रम, दीपमाला कार्यक्रम, एक ही दिन प्रधानमंत्री द्वारा एक करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं से बात करना इसमें शामिल है. उन्होंने कहा कि जनहित में जो भी काम लंबित हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्णय लिया गया . वहीं, किसान सम्मान निधि इसी वित्तीय वर्ष से शुरू करने पर चर्चा हुई.
मार्च तक सरकार ने किसानों को तीन किस्त भेजने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि राज सरकार ने भी किसानों के लिए योजना शुरू की है, उसे मूर्त रूप दिया जायेगा . उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा समाज के हर वर्ग को जोड़ना चाहती है. इसी को ध्यान में रख कर लगातार कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola