ePaper

रांची : चार महीने से चल रहा नाली का निर्माण, घर से निकलना हुआ दूभर, पानी को भी तरस रहे लोग

Updated at : 04 Feb 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चार महीने से चल रहा नाली का निर्माण, घर से निकलना हुआ दूभर, पानी को भी तरस रहे लोग

अपर बाजार के नॉर्थ मार्केट रोड के 2000 लोगों की पीड़ा कोई नहीं सुन रहा रांची : अपर बाजार के नॉर्थ मार्केट रोड के करीब 2000 लोग यहां नाली बनवा रहे ठेकेदार की मनमानी से परेशान हैं. करीब चार महीने पहले यहां नाली निर्माण का काम शुरू हुआ था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ […]

विज्ञापन
अपर बाजार के नॉर्थ मार्केट रोड के 2000 लोगों की पीड़ा कोई नहीं सुन रहा
रांची : अपर बाजार के नॉर्थ मार्केट रोड के करीब 2000 लोग यहां नाली बनवा रहे ठेकेदार की मनमानी से परेशान हैं. करीब चार महीने पहले यहां नाली निर्माण का काम शुरू हुआ था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है. नाली बनाने के लिए सड़कों के किनारे गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गयी है. वहीं, जगह-जगह पानी की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिससे पानी की किल्लत भी पैदा हो गयी है. स्थायी लोगों कीइन समस्याओं को लेकर न तो स्थानीय पार्षद गंभीर हैं और न ही नगर निगम. अब स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द इस नाली का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तो वे लोग हरमू रोड में उतर कर प्रदर्शन करेंगे.
स्थानीय लोगों की मानें, तो नाली का निर्माण करा रहा ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहा है. उसके मजदूर एक दिन काम करते हैं, इसके बाद अगले चार दिनों तक काम बंद
रहता है. खुदाई भी इतने बेतरतीब ढंग से की गयी है, कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.
घर के ठीक सामने गड्ढा होने की
वजह से उन्हें घर से बाहर अाने
के लिए दरवाजे से लेकर सड़क
तक पटरा लगाना पड़ रहा है. वहीं खुदाई के बाद निकलने वाली मिट्टी सड़क के किनारे ही रख दी गयी है, जिसकी वजह से सड़क संकरी हो गयी है. ऐसे में दिन भी माेहल्ले की सड़कें जाम रहती हैं.
पाइप लाइन की मरम्मत के नाम पर हो रहा मजाक
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर खुदाई करायी है, जिससे पानी की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. यही वजह है कि पिछले कई हफ्ते से यहां के लोग पानी के लिए तरस गये हैं. इस पाइप लाइन की मरम्मत के नाम पर भी ठेकेदार ने मजाक किया है. उसने केवल पाइप लाइन में लोहे की चिप्पी लगवाकर छोड़ दिया. ऐसे में भविष्य में भी इस पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोग जल्द से जल्द इस पाइप लाइन को बदलने और नाली का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए वे वार्ड पार्षद, नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कहीं से भी उनकी समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है.
नाली निर्माण के दौरान होनेवाली खुदाई से पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी थी. इसकी मरम्मत करायी जा रही है. सोमवार से इसमें पानी आने लगेगा. संवेदक को काम में तेजी लाने का आदेश दिया गया है.
सुनील यादव मामा, पार्षद, वार्ड नंबर-20
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola