रांची : रिम्स में स्टेट कैंसर सेंटर शुरू होने में छह माह और
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स में स्टेट कैंसर सेंटर खुलने में अभी छह माह और लगेंगे. क्योंकि, सेंटर काे शुरू करने के लिए अभी निविदा की प्रक्रिया चल रही है. मैन पावर नियुक्ति अब भी बाकी. वहीं, उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू की गयी है. फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए रिम्स प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में स्टेट कैंसर सेंटर खुलने में अभी छह माह और लगेंगे. क्योंकि, सेंटर काे शुरू करने के लिए अभी निविदा की प्रक्रिया चल रही है. मैन पावर नियुक्ति अब भी बाकी. वहीं, उपकरण खरीद की प्रक्रिया शुरू की गयी है.
फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए रिम्स प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से कैंसर सर्जन, हिमेटोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए पद सजृन करा लिया है.
मामला वित्त विभाग में फंसा है, जहां से सहमति लेना बाकी है. वहां से अनुमति मिलने के बाद रिम्स कैंसर की फैकल्टी की नियुक्ति के लिए अावेदन आमंत्रित करेगा. इधर, स्टेट कैंसर सेंटर खुलने के बाद कैंसर मरीजों काे राज्य से बाहर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा. मरीजों को सर्जरी, किमोथेरेपी व रेडियाेथेरेपी आदि का इलाज यहीं मिल जायेगा. वर्तमान में रिम्स में सिर्फ रेडियोथेरेपी पद्धति से कैंसर का इलाज किया जाता है. वहीं कैंसर से जुड़ी सर्जरी के लिए कैंसर के मरीजों को निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है.
प्रतिदिन 40 से ज्यादा मरीजों की होती है कीमोथेरेपी व रेडियोथेरेपी : रिम्स के कैंसर विंग में कीमोथेरेपी व रेडियोथेरेपी के माध्यम से प्रतिदिन 40 से ज्यादा कैंसर मरीजों का इलाज किया जाता है. विंग में डे-केयर और वार्ड में आठ से 10 मरीज भर्ती रहते हैं. ओपीडी में रेडिएशन अंकोलॉजिस्ट डाॅ अनूप कुमार परामर्श देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




