पिछली बार चूक गये थे, इस बार मिस्टेक न हो : हेमंत
Updated at : 04 Feb 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछली बार हमलोग सरकार बनाने से चूक गये थे, लेकिन इस बार वैसा मिस्टेक (भूल) न हो. उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार फसल की न तो उचित कीमत दिला पा रही है, न ही फसल की क्षति पूर्ति के मुआवजे का ही भुगतान कर रही […]
विज्ञापन
रांची : कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछली बार हमलोग सरकार बनाने से चूक गये थे, लेकिन इस बार वैसा मिस्टेक (भूल) न हो.
उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार फसल की न तो उचित कीमत दिला पा रही है, न ही फसल की क्षति पूर्ति के मुआवजे का ही भुगतान कर रही है. यह सरकार स्कूल बंद कर रही और शराब की नयी-नयी दुकानें खुलवा रही है. राज्य में सरकार नहीं सर्कस है़
सत्ता में वापस भाजपा आयी, तो किसान, मजदूर व युवाओं को कोई बचा नहीं सकता़ भाजपा का खाता नहीं खुले, ऐसा निर्णय युवाओं को लेना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान किया.
1000 करोड़ की शराब खुद सरकार पी गयी : हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार शराब के घोटाले में डूबी हुई है. 1000 करोड़ की शराब सरकार खुद पी गयी. खेत खलिहान में पानी दिलाया नहीं, रोजगार दिलाया नहीं़ सरकार भीख मांगने पर युवाओं को मजबूर कर रही है.
भाजपा लुटेरों की जमात है. नोटबंदी से लाखों लोग रोड पर आ गये.हेमंत ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर सरकार दे रही है, उसे देकर बीपीएल के लाभ से बाहर निकाल रही है. वहीं, एक-दूसरे से धर्म जाति के नाम पर लड़वा रही है. हेमंत ने कहा कि ग्राम विकास समिति, कमल क्लब व आदिवासी विकास समिति के जरिये हमारे लोगों को चोट पहुंचा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




