अंतरिम बजट से झारखंड के किसानों को होगा सबसे अधिक फायदा, किसानों को 11,000 से 31,000 तक मिलेंगे अनुदान : रघुवर
Updated at : 02 Feb 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि प्रभारी केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश अंतरिम बजट से झारखंड के किसानों को सबसे अधिक फायदा होगा. यह बजट प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास की सोच को साकार करता है. यह न्यू इंडिया का बजट है, जो न्यू इंडिया को ऊर्जावान और स्वच्छ […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि प्रभारी केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश अंतरिम बजट से झारखंड के किसानों को सबसे अधिक फायदा होगा. यह बजट प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास की सोच को साकार करता है. यह न्यू इंडिया का बजट है, जो न्यू इंडिया को ऊर्जावान और स्वच्छ बनायेगा. मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
सीएम ने कहा कि बजट में किसानों का ख्याल रखा गया है. इसमें लाये गये प्रावधान से उनका वर्तमान और भविष्य सुधरेगा. राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपये अनुदान दे रही है. वहीं केंद्रीय बजट में पांच एकड़ में छह हजार रुपये का प्रावधान किया गया है. यानी झारखंड के किसानों को न्यूनतम 11 हजार रुपये और अधिकतम 31 हजार रुपये अनुदान के रूप में मिलेंगे.
इतिहास का सबसे बड़ा निर्णय
सीएम ने कहा कि इस बजट ने इतिहास का सबसे बड़ा निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री ने 56 इंच का सीना वाला निर्णय लेते हुए टैक्स में छूट को 2.5 लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है. 1.5 लाख रुपये निवेश किये, तो 6.5 लाख रुपये पर कोई टैक्स नहीं देना होगा, जो सराहनीय है.
मुख्यमंत्री ने बजट को मजदूरों को हित में बताया. उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिये पीएम श्रम मानधन योजना की शुरुआत हो गयी है. अब बोनस सात हजार की हो गयी है. 21 हजार वेतन पाने वालों को भी अब बोनस दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद प्रति माह तीन हजार रुपये पेंशन दिये जायेंगे.
विपक्ष गफलत में न रहे, सरकार एनडीए की ही बनेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष गफलत में न रहे. केंद्र में सरकार भाजपा और एनडीए की ही बनेगी. मिली-जुली सरकार 2014 के पहले थी, तब जनता त्रस्त थी. उन्होंने कहा कि इस बजट को विरोधी को भी स्वीकार करना चाहिए. देश की जनता कांग्रेस जानती है. चुनाव के पहले हाथ गरीबों के साथ और चुनाव के बाद हाथ अमीरों के साथ हो जाता है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य में भाजपा की ही सरकार दोबारा बनेगी.
नगड़ी में डीबीटी योजना एक चूक थी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगड़ी में डीबीटी योजना शुरू करना सरकार की चूक थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा कि पीडीएस के लिए नगड़ी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत डीबीटी योजना शुरू की गयी, यह एक चूक थी. इसे शहर से शुरू किया जाना था.
गांव में इंटरनेट सुविधा और मोबाइल इस्तेमाल करने वाले कम थे. इससे लोगों को परेशानी में होने लगी थी. जबकि शहर में शुरू होने से यह बेहतर होता. इसे बेहतर तरीके से कनेक्टिविटी के साथ आरंभ किया जायेगा.
राज्य में प्रधानमंत्री किसान योजना और मुख्यमंत्री
कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ एक साथ मिलेगा
राष्ट्र को समग्र विकास पर ले जाने वाला बजट
राष्ट्रीय कामधेनु योजना की शुरुआत पर कहा कि इससे पशु धन को बढ़ावा मिलेगा. सीएम ने आगे कहा कि मनरेगा का बजट बढ़ाया गया है. मार्च तक देश के हर घर में बिजली सौभाग्य योजना से उपलब्ध हो जायेगी.
सीएम ने कहा कि नोटबन्दी से आयकर भरने वालों की संख्या बढ़ी है. उन्होंने कहा कि यह संतुलित बजट है. सारा देश इससे खुश है. झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता भी पीएम के प्रति आभार जता रही है. यह बजट राष्ट्र को समग्र विकास पर ले जाने वाला बजट है.
झारखंड के किसानों को दाेहरा लाभ
केंद्र सरकार द्वारा किसानों को छह हजार रुपये प्रति दो हेक्टर(4.94 एकड़) नकद भुगतान की घोषणा से झारखंड के किसानों को दोहरा लाभ होगा. भारत सरकार की घोषणा झारखंड के किसानों पर भी लागू होगी.
इस घोषणा के तहत केंद्र सरकार से झारखंड के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से 6000 रुपये और झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से 5000 रुपये प्रति एकड़ पर कुल 11,000 रुपये और पांच एकड़ पर अधिकतम 31,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैक इन अकाउंट में उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




