रांची : हाइकोर्ट निर्माण : गड़बड़ी की जांच के लिए अब तक नहीं बनी कमेटी

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के नये भवन के निर्माण की प्रक्रिया (टेंडर, बिना अनुमति निर्माण, टेंडर के बाद सामग्री में परिवर्तन अादि) में हुई गड़बड़ी की जांच करने के लिए राज्य सरकार ने अब तक कमेटी का गठन नहीं किया है. कमेटी की सिफारिशों और प्रक्रिया में अनियमितता की जांच के लिए कमेटी गठन से […]
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के नये भवन के निर्माण की प्रक्रिया (टेंडर, बिना अनुमति निर्माण, टेंडर के बाद सामग्री में परिवर्तन अादि) में हुई गड़बड़ी की जांच करने के लिए राज्य सरकार ने अब तक कमेटी का गठन नहीं किया है. कमेटी की सिफारिशों और प्रक्रिया में अनियमितता की जांच के लिए कमेटी गठन से संबंधित फाइल लगभग तीन महीनों से सरकार के पास लंबित है.
सरकार के स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. भवन निर्माण विभाग ने विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट में की गयी अनुशंसाओं पर सरकार से कार्रवाई की अनुमति मांगी थी.
11 सिफारिशें की थी उच्चस्तरीय कमेटी ने : कमेटी ने हाइकाेर्ट भवन निर्माण के 697.32 कराेड़ के पुनरीक्षित इस्टीमेट की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव काे निरस्त करने, परियाेजना में प्रशासनिक स्वीकृति की सीमा के अंदर कार्य पूरा करा कर कांट्रैक्ट बंद करने की अनुशंसा की थी. कमेटी ने नये कार्याें का फिर से आेपेन टेंडर कराने, 30.91 कराेड़ के काम काे हटा कर मूल निविदा निकालने आैर फिर उसी काम काे उसी ठेकेदार से कराने के दाेषी अफसराें पर कार्रवाई करने की सिफारिश की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




