ePaper

रांची : तेनुघाट से उत्पादन शुरू लोड शेडिंग से मिली राहत

Updated at : 30 Jan 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : तेनुघाट से उत्पादन शुरू लोड शेडिंग से मिली राहत

रांची : तेनुघाट की यूनिट नंबर-2 से मंगलवार से उत्पादन शुरू हो गया. सुबह इस यूनिट से 150 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था. पुन: सुबह आठ बजे यूनिट के ट्रिप कर जाने के कारण उत्पादन शून्य हो गया. दोबारा इस यूनिट से शाम में पांच बजे के बाद उत्पादन शुरू हुआ. इसके […]

विज्ञापन
रांची : तेनुघाट की यूनिट नंबर-2 से मंगलवार से उत्पादन शुरू हो गया. सुबह इस यूनिट से 150 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था. पुन: सुबह आठ बजे यूनिट के ट्रिप कर जाने के कारण उत्पादन शून्य हो गया. दोबारा इस यूनिट से शाम में पांच बजे के बाद उत्पादन शुरू हुआ. इसके बाद से स्थिति में सुधार हुआ.
विभाग के अधिकारी ने कहा कि इससे 203 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि इसके बाद से लोड शेडिंग से राहत मिली है. मंगलवार को इनलैंड पावर से 52 मेगावाट, सीपीपी से 44 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया. सेंट्रल सेक्टर से सहित अन्य जगहों से बिजली लेकर राज्य में बिजली दी जा रही है.
राजधानी में जारी रही बिजली की कटौती : राजधानी में हटिया ग्रिड से सुबह 9:30 बजे से सभी सब स्टेशनों को बिजली कटौती करने का निर्देश दिया गया. इस अवधि में 80 मेगावाट बिजली मिली. यह कटौती दिन के 10:25 बजे तक की गयी. हालांकि, कई फीडर से लाइन में काम किये जाने के कारण बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी थी. इस कारण से मांग में कमी आ गयी थी.
नामकुम ग्रिड से सुबह 9:00 बजे से 10:05 बजे तक बिजली की कटौती की गयी. इस अवधि में 75 मेगावाट बिजली मिली, जिस कारण से कई इलाकों में बिजली की कटौती की गयी. कांके ग्रिड को कम बिजली मिलने के कारण सभी सब स्टेशनों को बिजली कटौती करने का निर्देश दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola