ePaper

झारखंड में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आकाश में बादल, जानें कब मिलेगी ऐसे मौसम से निजात

Updated at : 27 Jan 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आकाश में बादल, जानें कब मिलेगी ऐसे मौसम से निजात

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है जिसने लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया है. राजधानी रांची सहित सूबे के लगभग सभी इलाकों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे, साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में हल्की बारिश भी होती रही. रविवार सुबह से भी आकाश में बादल नजर […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है जिसने लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर दिया है. राजधानी रांची सहित सूबे के लगभग सभी इलाकों में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे, साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में हल्की बारिश भी होती रही. रविवार सुबह से भी आकाश में बादल नजर आ रहे हैं. पिछले 48 घंटों की बात करें तो बादल और हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री गिरावट दर्ज की गयी है. इस वजह से दिन में ठंड का असर दिख रहा है और गणतंत्र दिवस व रविवार की छुट्टी पर लोग घर में ही दुबके हैं.

शनिवार के तापमान की बात करें तो रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जबकि अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां चर्चा कर दें कि 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया था जिसने लोगों को हल्की गर्मी का एहसास कराया था. दो-तीन दिनों के अंदर तीन और सात डिग्री तापमान गिरा है.

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो 27 जनवरी को भी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. इसमें झारखंड के उत्तर-पूर्वी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, मध्य में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़, दक्षिण-पश्चिमी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और उत्तर पश्चिमी में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा सहित अन्य जिलों के में एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो 28 जनवरी से आसमान साफ हो जाएगा और आकाश में धूप भी खिलेगी. आसमान साफ होने के बाद ठंड बढ जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola