रांची : महिला किसानों का दल लौटा इजरायल से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड की महिला किसान शनिवार को इजरायल से लौट आयीं. इजरायल में विमान में खराबी आ जाने के कारण किसानों का दल एक दिन देर से झारखंड पहुंचा. महिलाओं का दल शनिवार को रात पौने आठ बजे रांची आया. राजधानी पहुंचने पर उनका स्वागत अधिकारियों ने किया. किसानों ने बताया कि चार दिनों […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड की महिला किसान शनिवार को इजरायल से लौट आयीं. इजरायल में विमान में खराबी आ जाने के कारण किसानों का दल एक दिन देर से झारखंड पहुंचा. महिलाओं का दल शनिवार को रात पौने आठ बजे रांची आया.
राजधानी पहुंचने पर उनका स्वागत अधिकारियों ने किया. किसानों ने बताया कि चार दिनों का दौरा काफी महत्वपूर्ण रहा. राज्य सरकार की पहल पर किसानों ने काफी कुछ नया देखा और सीखा है. इसका फायदा झारखंड के लोगों को मिले, इसका प्रयास किया जायेगा. वहां की टेक्नाेलॉजी काफी समृद्ध है.
इसका उपयोग झारखंड में करने की कोशिश होगी. महिला किसानों ने कहा कि आनेवाले दिनों में झारखंड में भी बदलाव दिखेगा. महिला किसानों के दल का नेतृत्व रामगढ़ की उपायुक्त बी राजेश्वरी ने किया. दल में संताल परगना की महिला किसान संख्या ज्यादा थीं. कुछ कोल्हान की भी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










