रांची : समस्याओं को लेकर राज्यपाल व सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23 व 24 फरवरी को रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को एचआरडीसी सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें झारखंड के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया […]
विज्ञापन
महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23 व 24 फरवरी को
रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को एचआरडीसी सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.
इसमें झारखंड के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओं को लेकर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात करेगा.
मुंबई में दो-तीन फरवरी को महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री के नाम पर आम सहमति बनी.
23 व 24 फरवरी को भारतीय महिला : कल, आज और कल विषय पर दिल्ली में होनेवाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयी. सम्मेलन में प्रत्येक विवि से पांच प्रतिनिधियों को भेजने के लिए कहा गया. बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर व विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा संवर्ग के महेंद्र कुमार मौजूद थे.
मौके पर रांची विवि के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी, डॉ राजकुमार चौबे, डॉ अजय सिन्हा, महेश्वर गोईट, प्रसेनजित मुखर्जी, रांची विवि के डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ सुनिता गुप्ता, डॉ ए सोनी तिवारी, प्रो बैद्यनाथ कुमार, प्रमोद कुमार, विनोबा भावे विवि के डॉ गोकुल नारायण दास, डॉ जयप्रकाश, डॉ बलदेव राम, नीलांबर-पीतांबर विवि डॉ बीके मिश्रा के अलावा विवि के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










