कांके : पति व सौतन समेत चार पर केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कांके : होचर गांव निवासी अंजू देवी (22 वर्ष) ने रविवार की देर रात रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शाम में घर के बाहर अलाव ताप रही अंजू देवी पर जानलेवा हमला किया गया था. हमलावरों ने उसका गला रेत दिया था. वहीं पेट, पीठ व सिर में चाकू से वार किये […]
विज्ञापन
कांके : होचर गांव निवासी अंजू देवी (22 वर्ष) ने रविवार की देर रात रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शाम में घर के बाहर अलाव ताप रही अंजू देवी पर जानलेवा हमला किया गया था. हमलावरों ने उसका गला रेत दिया था.
वहीं पेट, पीठ व सिर में चाकू से वार किये थे. कांके पुलिस की निगरानी में अंजू देवी का पोस्टमार्टम कराया गया. घटना के संबंध में अंजू देवी के पिता कुम्हारटोली, बुंडू निवासी दुलाल कुम्हार ने अंजू के पति धनराज महतो, इसकी पहली पत्नी मिमता देवी, मिमता देवी के भाई सुभाष महतो व भैंसुर मनरखन महतो पर मामला दर्ज कराया है. इन पर साजिश रच कर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है. बयान में यह भी कहा है कि अंजू देवी गर्भवती थी. इधर, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन