कांके : होचर में महिला की हत्या का प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बदमाशों ने गला रेता, सिर, पेट व पीठ में धारदार हथियार से किये वार हालत नाजुक, रिम्स रेफर कांके : थाना क्षेत्र के होचर गांव में रविवार की देर शाम बदमाशों ने मीना देवी (25 वर्ष) नामक महिला की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की. उसके पेट, पीठ व सिर में भी तेज […]
विज्ञापन
बदमाशों ने गला रेता, सिर, पेट व पीठ में धारदार हथियार से किये वार
हालत नाजुक, रिम्स रेफर
कांके : थाना क्षेत्र के होचर गांव में रविवार की देर शाम बदमाशों ने मीना देवी (25 वर्ष) नामक महिला की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की. उसके पेट, पीठ व सिर में भी तेज धार हथियार से वार किये.
महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना की सूचना पाकर महिला के घर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में ब्लॉक चौक स्थित कांके जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया.
जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ शंभु प्रसाद सिंह ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से रिम्स भेजा गया. ग्रामीणों के अनुसार मीना देवी अपने दादा ससुर के साथ अलाव जला रही थी. उसी समय बदमाशों ने उस पर हमला बोला. मीना धनराज महतो की दूसरी पत्नी थी. धनराज ने एक वर्ष पूर्व ही अपने छोटे भाई की साली मीना से विवाह किया था.
तब से उसके घर में आये दिन पहली व दूसरी पत्नी के बीच झगड़ा-झंझट होते रहता था. धनराज रविवार को पहली पत्नी व बच्चों के साथ पिकनिक मनाने रांची से बाहर गया था. ग्रामीणों ने उसे घटना की सूचना दे दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन