ePaper

हजारीबाग के पूर्व बिशप चार्ल्स सोरेंग का निधन, अंतिम संस्कार 15 को

Updated at : 11 Jan 2019 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग के पूर्व बिशप चार्ल्स सोरेंग का निधन, अंतिम संस्कार 15 को

– सीबीसीआइ के महासचिव और सीबीसीआइ ऑफिस फॉर एससी/एसटी के अध्यक्ष के रूप में भी दी सेवा रांची : हजारीबाग डायसिस के प्रथम बिशप चार्ल्स सोरेंग एसजे का निधन शुक्रवार को सेवा निलय स्वास्थ्य केंद्र, आरागेट में सुबह 8. 40 बजे हो गया. वे 85 वर्ष के थे. बिशप चार्ल्स ने कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ […]

विज्ञापन

– सीबीसीआइ के महासचिव और सीबीसीआइ ऑफिस फॉर एससी/एसटी के अध्यक्ष के रूप में भी दी सेवा

रांची : हजारीबाग डायसिस के प्रथम बिशप चार्ल्स सोरेंग एसजे का निधन शुक्रवार को सेवा निलय स्वास्थ्य केंद्र, आरागेट में सुबह 8. 40 बजे हो गया. वे 85 वर्ष के थे. बिशप चार्ल्स ने कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआइ) के महासचिव और सीबीसीआइ ऑफिस फॉर एससी/एसटी के अध्यक्ष का पद भी संभाला था़ बिशप चार्ल्स सोरेंग का जन्म 18 अगस्त 1934 को हुआ था़

वे 30 जुलाई 1957 को यीशु समाज से जुड़े, 24 मार्च 1969 को पुरोहिताभिषेक हुआ़ उन्होंने 15 अगस्त 1979 को अपनी अंतिम मन्नत धारण की थी. उन्होंने एक मसीही पुरोहित के रूप में 50 साल आठ महीने की सेवा दी़

मनरेसा हाउस में आज मिस्सा के साथ विदाई

उनका अंतिम संस्कार 15 जनवरी को हजारीबाग स्थित ट्रांसफिगरेशन ऑफ अवर लॉर्ड कैथेड्रल में दिन के एक बजे किया जायेगा, जिसमें देश भर से आरसी चर्च के तमाम बिशप जुटेंगे़ रांची से उन्हें शनिवार को मिस्सा के साथ विदाई दी जायेगी़ यह मिस्सा समारोह मनरेसा हाउस के प्रार्थनालय में दिन के 10.30 बजे शुरू होगा़, जिसे हजारीबाग के वर्तमान बिशप आनंद जोजो संपन्न करायेंगे़ मिस्सा समारोह के बाद उनका पार्थिव शरीर हजारीबाग ले जाया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola