रांची : एसटी मोर्चा ने पवित्र मिट्टी संग्रह कर विधायक को दी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्य भर में पवित्र मिट्टी संग्रह का अभियान चलाया़ सरना स्थल व शहीदों के गांव की पवित्र मिट्टी कार्यकर्ताओं ने संग्रह किया़ इधर एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता पुंदाग के सरना टोली से सरना स्थल की मिट्टी हटिया विधायक नवीन जायसवाल व अशोक बड़ाइक को सौंपी़ इससे पूर्व स्थानीय पहान […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्य भर में पवित्र मिट्टी संग्रह का अभियान चलाया़ सरना स्थल व शहीदों के गांव की पवित्र मिट्टी कार्यकर्ताओं ने संग्रह किया़ इधर एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता पुंदाग के सरना टोली से सरना स्थल की मिट्टी हटिया विधायक नवीन जायसवाल व अशोक बड़ाइक को सौंपी़
इससे पूर्व स्थानीय पहान प्रभु मुंडा ने विधिवत पूजा की. फिर सामूहिक रूप से प्रार्थना किया गया़ श्री जायसवाल ने कहा कि रघुवर सरकार ने आदिवासी हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये है़ं इस कार्यक्रम के तहत पुंदाग की पवित्र मिट्टी का उपयोग महापुरुषों की प्रतिमा निर्माण में लगायी जायेगी़ यह अभियान राज्य के शहीदों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है़
प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाइक ने कहा कि शहीद आदिवासी महापुरुषों को जितना सम्मान पहले की सरकार के द्वारा दिया जाना चाहिए था, अब तक नहीं मिला़ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनको सम्मान देने का बीड़ा उठाया है़ उसी निमित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा बनायी जायेगी़ इस मौके पर अर्जुन मुंडा, सूरज साहू, प्रेम बड़ाईक, निर्मल मुंडा, दीपक मुंडा, कुंदन सिंह, भुवनेश्वर मुंडा, अनुज मुंडा, मधुकर पहान सहित कई लोग शामिल हुए़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola