रांची : अपराधी बिट्टू मिश्रा गिरफ्तार, गया जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने अपराधी बिट्टू मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिट्टू और उसकी पत्नी रीता के खिलाफ रातू रोड स्थित इंद्रपुरी की रहनेवाली महिला सुमन सिंह ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में कहा गया था कि अपने पति के […]
विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने अपराधी बिट्टू मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिट्टू और उसकी पत्नी रीता के खिलाफ रातू रोड स्थित इंद्रपुरी की रहनेवाली महिला सुमन सिंह ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में कहा गया था कि अपने पति के कहने पर रीता उसे धमकी देने आयी थी.
उधर, अपराधी सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को पंडरा ओपी की पुलिस ने पकड़ा है. उससे कोतवाली डीएसपी ने पूछताछ की. पंडरा ओपी में रिया सिन्हा के िखलाफ अपने पति के नाम का रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










