झारखंड में मौतों और बीमारियों का डाटा तैयार करेगा रिम्स

Updated at : 02 Jan 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में मौतों और बीमारियों का डाटा तैयार करेगा रिम्स

रांची : रिम्स नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मोर्टिलिटी इंन इंडिया थ्रू वर्वल एडोप्सी (मिनर्वा) प्रोग्राम से जुड़ गया है. रिम्स के पीएसएम विभाग को यह जिम्मेदारी दी गयी है. पीएमसीएच के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि देश के करीब 16 मेडिकल कॉलेज व संस्थान को जोड़ा गया है, […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मोर्टिलिटी इंन इंडिया थ्रू वर्वल एडोप्सी (मिनर्वा) प्रोग्राम से जुड़ गया है. रिम्स के पीएसएम विभाग को यह जिम्मेदारी दी गयी है.
पीएमसीएच के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि देश के करीब 16 मेडिकल कॉलेज व संस्थान को जोड़ा गया है, जिसमें रिम्स शामिल है.
इससे सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम को दुरुस्त किया जायेगा. इसके तहत घर में होनेवाली मौतों की काेडिंग की जायेगी. इससे राज्य में होने वाली मौतों का आंकड़ा तैयार होगा. इसके अलावा घर में लोगों की किस बीमारी से मौत हुई, बीमारी की वजह क्या है, इसका आंकड़ा भी तैयार होगा. रिम्स की मिनर्वा टीम गांव-गांव में जाकर जनगणना करने वाले सुपरवाइजर को प्रशिक्षित करेगी.
टीम राज्य के कुछ ग्रामीण इलाके में जाकर मृत्यु के कारण की भी समीक्षा करेगी. इससे सटीक आंकड़े तैयार करने में आसानी होगी. आंकड़ों की कोडिंग कर पूरी रिपोर्ट एम्स को देंगे. इसके बाद रिपाेर्ट जारी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola