चान्हो : पुलिस ने बच्चे को डोरंडा से बरामद किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बच्चा बेचने के मामले की जानकारी लेने बेयासी पहुंची बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर चान्हो : बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर सोमवार को विधायक गंगोत्री कुजूर के साथ चान्हो के बेयासी गांव पहुंची. यहां उन्होंने बच्चा बेचने के मामले को लेकर पीड़िता मुन्नी उरांव व उसके पति से मुलाकात की. इस […]
विज्ञापन
बच्चा बेचने के मामले की जानकारी लेने बेयासी पहुंची बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर
चान्हो : बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर सोमवार को विधायक गंगोत्री कुजूर के साथ चान्हो के बेयासी गांव पहुंची. यहां उन्होंने बच्चा बेचने के मामले को लेकर पीड़िता मुन्नी उरांव व उसके पति से मुलाकात की. इस प्रकरण से संबंधित जानकारी हासिल की. उन्होंने मौके पर मौजूद नरकोपी के थाना प्रभारी से मामले में अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा लिया. उन्हें अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया.
नरकोपी थाना प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि मुन्नी उराइंन के बच्चा बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 23 दिसंबर को रांची के डोरंडा से उक्त बच्चे को बरामद कर लिया गया है. और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उसे बरियातू स्थित करुणा एनएमओ के सुपुर्द कर दिया गया है. मामले में अनुसंधान जारी है.
जानकारी के अनुसार बेयासी गांव की महिला मुन्नी उराइंन ने करीब दो सप्ताह पहले गांव के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक एएनएम पर प्रसव के बाद बच्चे को सरकारी योजना का झांसा देकर अपने पास रख लेने व बाद में उसे बेच देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर से गुहार लगायी थी.
आयोग की अध्यक्ष के अनुसार सोमवार को पीड़िता से मिलने के बाद वह दोपहर करीब ढाई बजे मामले की जानकारी के लिए बेयासी के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भी गयी थी, लेकिन तब वहां ताला लटका हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










