ePaper

रांची : मदरसा शिक्षकों को किया जा रहा है परेशान : हामिद गाजी

Updated at : 25 Dec 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मदरसा शिक्षकों को किया जा रहा है परेशान : हामिद गाजी

रांची : आॅल झारखंड मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव हामिद गाजी ने कहा है कि झारखंड के 186 सहायता प्राप्त मदरसा शिक्षकों को पिछले 22 माह से वेतन नहीं मिला है़ मदरसों के भौतिक सत्यापन के नाम पर जिस तरह शिक्षा विभाग ने मदरसा शिक्षकों का वेतन रोका है, इससे साफ जाहिर है कि विभाग […]

विज्ञापन
रांची : आॅल झारखंड मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव हामिद गाजी ने कहा है कि झारखंड के 186 सहायता प्राप्त मदरसा शिक्षकों को पिछले 22 माह से वेतन नहीं मिला है़ मदरसों के भौतिक सत्यापन के नाम पर जिस तरह शिक्षा विभाग ने मदरसा शिक्षकों का वेतन रोका है, इससे साफ जाहिर है कि विभाग का सोच मदरसों के प्रति ठीक नहीं है़
वह इन्हें बंद करना चाहती है़ झारखंड अधिविद्य परिषद व राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सिफारिशों के बावजूद मदरसा शिक्षकों का वेतन जारी नहीं कर उन्हें परेशान किया जा रहा है़
उन्होंने बताया कि मुस्लिम संगठनों के साथ एसोसिएशन की बैठक में शिक्षकों के प्रति सरकार के व्यवहार पर नाराजगी जतायी गयी है और वेतन जल्द जारी करने की मांग की गयी है़ संगठनों ने कहा है कि यदि 15 दिनों में शिक्षकों का वेतन जारी करने की पहल नहीं की गयी, तो आंदोलन करेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola