ePaper

रांची : तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे 350 सफाईकर्मी

Updated at : 19 Dec 2018 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे 350 सफाईकर्मी

रांची : राजधानी के 33 वार्डों की सफाई कर रही कंपनी एस्सेल इंफ्रा के 350 सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को लगातार तीसरे दिन जारी रही. हड़ताल पर जाने के कारण आधे शहर की सफाई व्यवस्था का काम पूरी तरह से ठप है. पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण शहर की सूरत और […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी के 33 वार्डों की सफाई कर रही कंपनी एस्सेल इंफ्रा के 350 सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को लगातार तीसरे दिन जारी रही. हड़ताल पर जाने के कारण आधे शहर की सफाई व्यवस्था का काम पूरी तरह से ठप है. पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण शहर की सूरत और खराब हो गयी है. सड़क पर लगे कूड़े के ढेर के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.
पिछले तीन दिनों से उठाव नहीं होने कारण जगह-जगह पड़े कचरे के ढेर से बदबू उठनी शुरू हो गयी है. हड़ताल पर गये सफाईकर्मियों का कहना था कि कंपनी की ओर से उन्हें हर महीने की 10 तारीख को वेतन देने की बात कही गयी थी. लेकिन, अब तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola