रांची : 22 को राजभवन के समक्ष धरना देंगे केबल ऑपरेटर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : ट्राई के फैसले के विरोध में केबल ऑपरेटर्स 22 दिसंबर को दिन के 12 बजे से राजभवन के समक्ष धरना देंगे. साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन देंगे. इससे पहले एसोसिएशन का एक दल 17 दिसंबर को उपायुक्त से मिल कर ज्ञापन सौंपेगा. यह निर्णय शनिवार को काली बाबू स्ट्रीट में हुई झारखंड केबल […]

विज्ञापन
रांची : ट्राई के फैसले के विरोध में केबल ऑपरेटर्स 22 दिसंबर को दिन के 12 बजे से राजभवन के समक्ष धरना देंगे. साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन देंगे. इससे पहले एसोसिएशन का एक दल 17 दिसंबर को उपायुक्त से मिल कर ज्ञापन सौंपेगा. यह निर्णय शनिवार को काली बाबू स्ट्रीट में हुई झारखंड केबल ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया.
अध्यक्षता सच्चिदानंद मिश्र ने की. वक्ताओं ने कहा कि ट्राई के फैसले के बाद उपभोक्ताओं को तीन से चार गुना अधिक तक राशि का भुगतान करना पड़ेगा. केबल ऑपरेटर ने ट्राई के फैसले को काला कानून करार देते हुए इसके खिलाफ राज्य में पोस्ट कार्ड अभियान चलाने का निर्णय लिया. बैठक में मनोज झा, अजीत तिवारी, मुन्ना वर्मा, बादल दत्ता, गुड्डू कुमार, मन्नू सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिन्हा, रवि कुजूर, मनीष गुप्ता, अजय कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola