रांची : केवल महिला किसान और अधिकारी जायेंगी इजराइल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस बार केवल महिला किसान और अधिकारी ही इजराइल जा सकेंगी. महिला किसानों की सूची तैयार कर ली गयी है. 35 सदस्यीय महिलाओं की टीम का नेतृत्व रामगढ़ उपायुक्त बी राजेश्वरी करेंगी. इनके साथ साहेबगंज की डीडीसी नैंसी सहाय, खूंटी की उप विकास आयुक्त अंजली यादव और लोहरदगा […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस बार केवल महिला किसान और अधिकारी ही इजराइल जा सकेंगी. महिला किसानों की सूची तैयार कर ली गयी है. 35 सदस्यीय महिलाओं की टीम का नेतृत्व रामगढ़ उपायुक्त बी राजेश्वरी करेंगी. इनके साथ साहेबगंज की डीडीसी नैंसी सहाय, खूंटी की उप विकास आयुक्त अंजली यादव और लोहरदगा की उप विकास आयुक्त रोनिटा रमैया होंगी.
इसके साथ ही इस बार केवल संताल परगना और चाईबासा की महिला किसानों को ही इजराइल ले जाया जोयगा. दुमका, देवघर, पाकुड़ व साहेबगंज से पांच-पांच तथा गोड्डा व जामताड़ा से चार-चार महिलाएं इजराइल जायेंगी. टीम का दौरा छह से 11 जनवरी तक प्रस्तावित है. इनके साथ विभाग की दो महिला पदाधिकारी व एक पीएमयू की महिला सदस्य होंगी.
जिनका चयन अंतिम रूप से किया गया है : दुमका : मुखौदी सोरेन, संगीता कुणाल, बसोनी बेसरा, बेबी देवी, रुबीना सोरेन. देवघर : संकरी देवी, पूर्णिमा देवी, सत्यश्री सिंह, कल्पना झा, अनीता देवी.
गोड्डा : रानी देवी, सोनामनी देवी, मार्या मागडालिना मरांडी, उषा देवी. पाकुड़ : तरेसा टुडू, प्रमीला हांसदा, रीना हांसदा, मिनीसेंट तुरी. जामताड़ा : शालोनी हेम्ब्रम, कुमारी ललिता, देवासी बेसरा, कर्मी देवी. साहेबगंज : शांति सोरेन, बेला किस्कू, शांति टुडू, निर्मला हांसदा व अमृता कुमारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










