रांची की तरह अन्य एयरपोर्ट में भी खोली जायेगी सस्ती दर पर कैंटीन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : रांची एयरपोर्ट की तरह अन्य एयरपोर्ट में सस्ती दर पर कैंटीन खोली जायेगी. यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को एयरपोर्ट स्टाफ कैंटीन के उदघाटन के अवसर पर कही. श्री सिन्हा ने कहा कि किफायत दर पर खाने की उत्तम सुविधा होने से यहां काम करनेवाले लोगों के अलावा […]

विज्ञापन
रांची : रांची एयरपोर्ट की तरह अन्य एयरपोर्ट में सस्ती दर पर कैंटीन खोली जायेगी. यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को एयरपोर्ट स्टाफ कैंटीन के उदघाटन के अवसर पर कही. श्री सिन्हा ने कहा कि किफायत दर पर खाने की उत्तम सुविधा होने से यहां काम करनेवाले लोगों के अलावा यात्री भी इसका लाभ ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि रांची एयरपोर्ट को पीपीपी मोड़ पर नहीं डाला जायेगा. कैंटीन के संचालक श���वराज ने कहा कि उनके यहां 50 रुपये में वेज थाली उपलब्ध है.
इसके अलावा समोसा, आलू चॉप, चिकेन करी, फिश करी, अंडा करी] चाउमिन, चिली, मिठाई सहित अन्य खाने-पीने के सामान उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि खाने की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जायेगा. उदघाटन के अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक प्रमोद रंजन बेउरिया, टर्मिनल मैनेजर मनोज प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola