टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट आठ और नौ दिसंबर को रांची में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2018 8:07 AM

विज्ञापन

रांची : रांची स्थित आड्रे हाउस में आठ और नौ दिसंबर को टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट का आयोजन किया जायेगा. प्रभात खबर इसमें सहयोगी है. इस कार्यक्रम में साहित्यकारों का महाजुटान होने जा रहा है. रस्किन बांड, उदय प्रकाश और हरिवंश जैसे साहित्यकारों को लोग सुन सकते हैं और समझ सकते हैं. दो दिनों […]

विज्ञापन
रांची : रांची स्थित आड्रे हाउस में आठ और नौ दिसंबर को टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट का आयोजन किया जायेगा. प्रभात खबर इसमें सहयोगी है. इस कार्यक्रम में साहित्यकारों का महाजुटान होने जा रहा है. रस्किन बांड, उदय प्रकाश और हरिवंश जैसे साहित्यकारों को लोग सुन सकते हैं और समझ सकते हैं.
दो दिनों तक चलनेवाले इस फेस्ट में हुसैन हैदरी, सत्या व्यास, नीलोत्पल मृणाल, आलोक राय, महादेव टोप्पो, रक्षंदा जलील, संजय सहाय, मलय राय, अब्दुल्ला खान, निरंजन अयंगर, हुसैन हैदरी, अनुज लुगुन, चंद्रमोहन किस्कू, निर्मला पुतुल, महुवा माजी जैसे साहित्यकारों का महाजुटान होगा. दो दिवसीय कार्यक्रम के हर सत्र में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकते हैं.
सात दिसंबर शुक्रवार जमशेदपुर कर्टेन रेजर
3.30 बजे : गुड अॉफ्टरनून मिस्टर बांड: मशहूर लेखक रस्किन बांड अपने युवा पाठकों को करायेंगे उनकी पसंदीदा कहानियों की सैर.
6.30 बजे : ए व्यू फ्रॉम द हिल्स: बीते 60 वर्षों के दौरान बदलते भारत को देखने और उसके बारे में लिखने के अनुभव पर रस्किन बांड बात करेंगे.
आठ दिसंबर (शनिवार), रांची
11 बजे : रस्किन बांड और उदय प्रकाश द्वारा उदघाटन.
11.30 बजे : लोकप्रियता या साहित्यिक सच: लेखक के असली उद्देश्य क्या है? उदय प्रकाश और आशुतोष चतुर्वेदी की वार्ता.
12.30 बजे :कॉमेडी एट नून: कॉमेडी सम्राट और लेखक सौरभ पंत अपने कैरियर की 10वीं वर्षगांठ पर रांची में.
3.00 बजे : क्या सोशल मीडिया हिंदी/उर्दू साहित्य को बढ़ावा और पहुंच दे रही है?: हुसैन हैदरी, सत्य व्यास, नीलोत्पल मृणाल के साथ विनय भूषण की बातचीत.
4.00 बजे : साहित्यिक पत्रिका के भविष्य: साहित्य की महान विरासत को जिंदा रखने से जुड़े नये विचारों और चुनौतियों पर बात करेंगे आलोक राय, महादेव टोप्पो, रक्षंदा जलील, संजय सहाय और विनय भूषण.
5.00 बजे : द बांड मूवीज: जुनून से लेकर सात खून माफ तक अपनी किताबों पर बनी फिल्मों के बारे में बात करेंगे रस्किन बांड.
6.00 बजे : द प्रिंस म्यूजिशियन : महफिल में बिखरेगा एसडी बर्मन के संगीत का जादू : बालाजी विट्टल और अनिरुद्ध भट्टाचार्यजी महान संगीतकार एसडी बर्मन पर उनकी लिखी बायोग्राफी के बारे में बात और एक अॉडियो-विजूअल और संगीतमयी प्रस्तुति.
7.15 बजे : फिर ले आया दिल : रेखा भारद्वाज की यादों और सुरों में बंधेगा समां.
नौ दिसंबर (रविवार), रांची
11.15 बजे : द वंडर इयर्स : मलय राय और अब्दुल्ला खान अपनी डेब्यू नॉवेल पर बात करेंगे.
12.15 बजे : ग्रोइंग अप विद रस्किन : पीढ़ी दर पीढ़ी बच्चों को अपनी कहानियों और कविताओं का विषय बनाने के बारे में बतायेंगे रस्किन बांड.
2.00 बजे : रॉयल स्टैग बैरेल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म : माया और स्कूल बैग शार्ट फिल्म का प्रदर्शन.
3.20 बजे : भविष्य का एक विकल्प हैं महात्मा गांधी : जन्म के डेढ़ सौ सालों के बाद भी महात्मा गांधी महत्व पर अपने विचार रखेंगे हरिवंश.
4.15 बजे : एक शाम कविता के नाम : निरंजन अयंगर, हुसैन हैदरी, अनुज लुगुन, चंद्रमोहन किस्कू और निर्मला पुतुल सुनायेंगे अपनी कविता.
5.15 बजे : ये कौन चित्रकार है-प्रकृति और आदिवासी साहित्य : महादेव टोप्पो, चंद्रमोहन किस्कू, अनुज लुगुन और महुआ माजी से बातचीत करेंगे विनय भूषण.
6.16बजे : अख्तरी: बेगम अख्तर के नाम विद्या शाह और श्यामा की पेशकश: विद्या शाह और श्यामा एक बार फिर ले जायेंगे बेगम अख्तर के जादू से सजी गलियों में.
आड्रे हाउस में होगा साहित्यकारों का जुटान, प्रभात खबर है सहयोगी
इन साहित्यकारों से रूबरू होंगे लोग
रस्किन बांड, उदय प्रकाश, हरिवंश, हुसैन हैदरी, सत्या व्यास, नीलोत्पल मृणाल, आलोक राय, महादेव टोप्पो, रक्षंदा जलील, संजय सहाय, मलय राय, अब्दुल्ला खान, निरंजन अयंगर, हुसैन हैदरी, अनुज लुगुन, चंद्रमोहन किस्कू, निर्मला पुतुल, महुवा माजी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola