रांची : अवैध शराब के साथ पकड़ा गया बस चालक, गया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2018 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कन्हैया पांडेय को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह मूल रूप से हाजीपुर का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद की है. पुलिस के अनुसार शनिवार की रात सूचना मिली थी कि खादगढ़ा बस स्टैंड […]
विज्ञापन
रांची : लोअर बाजार पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कन्हैया पांडेय को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह मूल रूप से हाजीपुर का रहने वाला है.
पुलिस ने उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद की है. पुलिस के अनुसार शनिवार की रात सूचना मिली थी कि खादगढ़ा बस स्टैंड में एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ खड़ा है, जो बस से बिहार जाने वाला है. इसके बाद छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया.
तलाशी के दौरान उसके पास से शराब की बोतल बरामद की गयी. पुलिस के अनुसार कन्हैया पांडेय पेशे से रांची से बिहार चलने वाली बस का चालक है. पूछताछ में बताया कि उसने नामकुम से शराब खरीदी थी. बिहार में शराबबंदी के कारण वह ऊंची कीमत पर शराब बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




