रांची : भाजपा में लोकतंत्र, बाकी पार्टी में परिवार तंत्र : लक्ष्मण गिलुवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद के जिप अध्यक्ष रौबिन चंद्र गोराई व मुखिया अनिता गोराई भाजपा में शामिल जल, जंगल व जमीन की बात करने वालों ने ही झारखंड को सबसे ज्यादा लूटा है रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो में परिवार के अलावा कोई बर्दाश्त नहीं है़ भाजपा में लोकतंत्र […]
विज्ञापन
धनबाद के जिप अध्यक्ष रौबिन चंद्र गोराई व मुखिया अनिता गोराई भाजपा में शामिल
जल, जंगल व जमीन की बात करने वालों ने ही झारखंड को सबसे ज्यादा लूटा है
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो में परिवार के अलावा कोई बर्दाश्त नहीं है़ भाजपा में लोकतंत्र और बाकी दलों में परिवार तंत्र चलता है़ भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है़
श्री गिलुवा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में धनबाद जिला परिषद के अध्यक्ष रौबिन चंद्र गोराई और मुखिया अनिता गोराई को भाजपा की सदस्यता दिलायी़ दोनों ही जनप्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए.श्री गिलुवा ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे है़ं
भाजपा के प्रति आम लोगों में विश्वास बढ़ा है़ उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन की बात करने वालों ने ही झारखंड को सबसे ज्यादा लूटा है़ वहीं भाजपा जनसंघ काल से ही अंत्योदय के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है. केंद्र और राज्य में गरीब, किसान, दलित व शोषितों के लिए सरकार चल रही है़
उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की़ भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा की 14 सीटें और विधानसभा की 60 से ज्यादा सीटें जीतने की चुनौती लेने को कहा.
महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि विपक्ष के नापाक इरादों से हमें झारखंड को बचाना है़ भाजपा सरकार विकास के पथ पर देश और राज्य को आगे बढ़ा रही है़ वहीं विपक्षी पार्टियां विकास में बाधक बनकर जनता को भ्रमित कर रही है़ं उपाध्यक्ष प्रो आदित्य साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास के कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है़
पार्टी का जनाधार जनता के बीच दिनों-दिन बढ़ रहा है़ मौके पर विधायक रामकुमार पाहन, पार्टी नेता सुबोध सिंह गुड्डू, धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल, हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक आदि मौजूद थे. मिलन समारोह में विवेक पाठक, जितेंद्र कुमार साहू, अनिल राम, पूर्णिमा महतो, अमर मंडल, मीणा मंडल, धनी रवानी, रवींद्र साहू, धनंजय राय चौधरी, इतहार आलम, अरुण प्रसाद, पोलित महतो, सुनीता महतो व ममता मंडल सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










