झारखंड को केंद्र से मिला 652.9 किलोमीटर नया नेशनल हाइवे, इन छह महत्वपूर्ण सड़कों को किया एनएच घोषित

Updated at : 28 Nov 2018 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड को केंद्र से मिला 652.9 किलोमीटर नया नेशनल हाइवे, इन छह महत्वपूर्ण सड़कों को किया एनएच घोषित

रांची : केंद्र सरकार ने झारखंड को 652.9 किलोमीटर नया नेशनल हाइवे दिया है. यहां राज्य की छह सड़कों को नेशनल हाइवे के रूप में घोषित किया गया है. इन सड़कों का नामकरण भी कर दिया गया है. अब इन सड़कों की देखरेख केंद्र सरकार करेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छह नये नेशनल हाइवे देने […]

विज्ञापन
रांची : केंद्र सरकार ने झारखंड को 652.9 किलोमीटर नया नेशनल हाइवे दिया है. यहां राज्य की छह सड़कों को नेशनल हाइवे के रूप में घोषित किया गया है. इन सड़कों का नामकरण भी कर दिया गया है. अब इन सड़कों की देखरेख केंद्र सरकार करेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छह नये नेशनल हाइवे देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को धन्यवाद दिया है.
इन सड़कों को नेशनल हाइवे घोषित किया
सड़क का नाम लंबाई (किमी) एनएच (नंबर)
हाटगम्हरिया-जगन्नाथपुर-बराइबुरू-
मनोहरपुर-आनंदपुर-कोलेबिरा रोड 184 किमी 320 जी
गोड्डा-सुंदरपहाड़ी-लिट्टीपाड़ा-पाकुड़ रोड 87 किमी 333 ए
लोहरदगा-भंडरा-बेड़ो-कर्रा-खूंटी-तमाड़ रोड 130 किमी 143 एजी
चक्रधरपुर-सोनुआ-गोइलकेरा-मनोहरपुर-
जरइकेला-राउरकेला बाइपास तक 138 किमी 320 डी
पुरुलिया-चंदनक्यारी-झरिया-धनबाद रोड 53.9 किमी 218
जसपुर (छत्तीसगढ़)-गोविंदपुर-डुमरी-
(महुआडांड़ के पास) 60 किमी 143 बी
राज्य को केंद्र सरकार की सौगात मिली है. झारखंड में 652.9 किमी नये नेशनल हाईवे को मंजूरी दी गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को धन्यवाद.
रघुवर दास, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola