रांची : 7 डिग्री के करीब पहुंचा कांके के तापमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : ठंड धीरे-धीरे असर दिखाने लगी है. राजधानी की हवाओं में ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विभाग की मानें, तो पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कांके का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है. वहीं, कांके […]
विज्ञापन
रांची : ठंड धीरे-धीरे असर दिखाने लगी है. राजधानी की हवाओं में ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विभाग की मानें, तो पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कांके का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है.
वहीं, कांके स्थित बीएयू के मौसम विभाग ने इलाके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस होने का दावा किया. इधर, राजधानी के शहरी क्षेत्र में रविवार को न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. जबकि, अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी. इधर, ठंड के मद्देनजर शहर के बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










