रांची : इटखोरी के पुरातात्विक स्थल का सांस्कृतिक महत्व : डॉ स्वाति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : रांची विश्वविद्यालय के पुरातत्व व संग्रहालय विज्ञान तथा पुरातत्व सर्वेक्षण रांची मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इतिहास विभाग में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन शुक्रवार को हो गया. संगोष्ठी के दूसरे व अंतिम दिन के तीसरे सत्र में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. डॉ स्वाति रॉय ने इटखोरी के पुरातात्विक स्थल […]

विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय के पुरातत्व व संग्रहालय विज्ञान तथा पुरातत्व सर्वेक्षण रांची मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इतिहास विभाग में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन शुक्रवार को हो गया.
संगोष्ठी के दूसरे व अंतिम दिन के तीसरे सत्र में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. डॉ स्वाति रॉय ने इटखोरी के पुरातात्विक स्थल पर अपना आलेख प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि झारखंड का इटखोरी गंगा के मैदान व अोड़िशा के बीच एक कड़ी की तरह कार्य करता था.
इस कारण यहां के पुरातात्विक स्थल का सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व है. प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ रुपएेंद्र कुमार चट्टोपाध्याय ने कहा कि भारत के पूर्वी क्षेत्र बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों के ऐतिहासिक स्थलों में आपसी सांस्कृतिक संबंध दिखाई पड़ता है. इसे देखते हुए विद्वानों के बीच विचार-विमर्श की आवश्यकता है. लगभग 70 आलेख प्रस्तुत किये गये.
भारतीय पुरातत्व परिषद के हरिओम शरण व पूनम विद ने झारखंड के विभिन्न जिलों के पुरातात्विक स्थलों के बारे में जानकारी दी. एसआइ के सहायक पुरातत्वविद ए सबीर ने बताया कि राज्य के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों पर संग्रहालय के निर्माण करने की योजना बनायी जा रही है. गुमला स्थित नवरत्नगढ़ अगले कुछ महीनों में एक स्मारक के रूप में घोषित किया जानेवाला है.
संगोष्ठी की अध्यक्षता क्रमशः डॉ सीपी सिंहा, डॉ इंदर सिंह, डॉ कमला गुप्ता, डॉ कुंदन ठाकुर, डॉ अलख देव प्रसाद श्रीवास्तव ने की. समापन समारोह की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ डीएन ओझा ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गीता ओझा ने किया. इस अवसर पर विभाग के शिक्षक, विद्यार्थी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola