रांची : एचइसी के कर्मचारियों ने सदस्यता सत्यापन चुनाव का किया बहिष्कार

रांची : एचइसी के कर्मचारियों ने एक जनवरी 2017 से बकाया पे रिविजन जल्द से जल्द करने की मांग की है. इस बाबत कर्मचारियों ने एचइसी सीएमडी अभिजीत घोष को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा है. इसकी प्रतिलिपि श्रमायुक्त सह निबंधक पदाधिकारी और एचइसी के कार्मिक निदेशक को भी दिया है. पत्र पर 874 से अधिक कर्मचारियों […]
रांची : एचइसी के कर्मचारियों ने एक जनवरी 2017 से बकाया पे रिविजन जल्द से जल्द करने की मांग की है. इस बाबत कर्मचारियों ने एचइसी सीएमडी अभिजीत घोष को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा है. इसकी प्रतिलिपि श्रमायुक्त सह निबंधक पदाधिकारी और एचइसी के कार्मिक निदेशक को भी दिया है. पत्र पर 874 से अधिक कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किये हैं.
पत्र के माध्यम से मांग कि गयी है कि अगर यूनियनों की सदस्यता सत्यापन के लिए मतदान अभी कराया गया, तो पे-रिविजन में और भी ज्यादा विलंब होगा. कर्मचारियों ने प्रबंधन से यूनियनों की सदस्यता सत्यापन पे-रिविजन के बाद कराने की मांग की है. मालूम हो कि एचइसी के चार श्रमिक संगठन हटिया कामगार यूनियन, हटिया मजदूर लोक मंच, जनता मजदूर यूनियन, एचइसी लिमिटेड कर्मचारी श्रमिक यूनियन ने भी पहले पे-रिविजन करने उसके बाद चुनाव करने की मांग प्रबंधन और श्रमायुक्त से की है.
एचइसी श्रमिक संघ बनेगा कर्मचारियों की आवाज : एचइसी श्रमिक संघ की बैठक शुक्रवार को वेद सिंह की अध्यक्षता में धुर्वा में हुई. उन्होंने कहा कि संघ एचइसी के कर्मचारियों की आवाज बनेगा. एचइसी कर्मचारियों को विभिन्न श्रमिकों संगठनों द्वारा केवल चुनाव में इस्तेमाल किया जाता रहा है.
उन्होंने एचइसी कर्मियों का लंबित मांगों को पूरे जोर-शोर से प्रबंधन के समक्ष उठाने की बात कही. श्री सिंह ने कहा कि एचइसी में पहले एक जनवरी 2017 का वेतन पुनरीक्षण होना चाहिए. उसके बाद यूनियनों की सदस्यता सत्यापन चुनाव हो. उन्होंने सप्लाई कर्मियों को स्थायी करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, श्रम कानून का पालन कराने सहित अन्य मांगें प्रबंधन के समक्ष रखने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










