कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मुआवजे को लेकर दो घंटे एनएच जाम

Updated:
विज्ञापन

बुंडू : रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुंडू बस स्टैंड के समीप शनिवार को दोपहर कोयला लदे एलपी ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार बाजारटांड़ बुंडू निवासी छोटेलाल राम (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर […]

विज्ञापन
बुंडू : रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुंडू बस स्टैंड के समीप शनिवार को दोपहर कोयला लदे एलपी ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार बाजारटांड़ बुंडू निवासी छोटेलाल राम (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक (जेएच02एएस-9294) रांची से टाटा की ओर जा रहा था.
वह बाइक (जेएच01सीबी- 4422) को कुचलते हुए लगभग 20 मीटर तक घसीट ले गया. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-33 को लगभग दो घंटे तक जाम रखा.
जामकर्ता मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. बाद में डीएसपी अशोक रविदास, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, इंस्पेक्टर सह थानेदार संचमान तमांग, दशम फॉल थाना प्रभारी दिनेश महली व एसआइ अरविंद प्रसाद यादव जाम स्थल पर पहुंचे व उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola