रांची : सातवें वेतनमान की सभी अनुशंसा लागू की जाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2018 8:25 AM
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मिला विश्वविद्यालय शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल रांची : विश्वविद्यालय शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को अपनी मांगों से अवगत कराया. सदस्यों ने विवि शिक्षकों के सातवें वेतनमान से जुड़ी सभी अनुशंसा पूर्ण रूप से लागू करने की मांग […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मिला विश्वविद्यालय शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल
रांची : विश्वविद्यालय शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को अपनी मांगों से अवगत कराया. सदस्यों ने विवि शिक्षकों के सातवें वेतनमान से जुड़ी सभी अनुशंसा पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की. साथ ही विवि शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति के बारे में जानकारी दी.
सदस्यों ने सभी लंबित प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने एवं इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय को देने की मांग की. उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2006 के बाद नियुक्त शिक्षकों को छठे वेतनमान की अनुशंसा के अनुरूप पीएचडी व एमफिल डिग्री धारी शिक्षकों को क्रमश: पांच व तीन अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ देने का प्रावधान था, पर यह अनुशंसा अब तक लागू नहीं की गयी है. राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों को देय एजीपी का लाभ सरकार ने रोक दिया है. विश्वविद्यालय शिक्षकों को अब भी वर्ष में तीन दिन एवं पूरे सेवाकाल में मात्र 180 दिन का अर्जित अवकाश दिया जा रहा है, जबकि यूजीसी ने वर्ष में 12 दिन व सेवा काल में 300 दिन अर्जित अवकाश देने की बात कही है.
प्रधान सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सातवें वेतनमान देने की प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी कर ली जायेगी. उन्होंने लंबित प्रोन्नति पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में फुटाज के महासचिव डॉ राजकुमार, रांची विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ हरिओम पांडेय, महासचिव डॉ एलके कुंदन, डॉ रामइकाबाल तिवारी, डॉ धनंजय वासुदेव तिवारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










