रांची :डीपीएस में वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 1:05 AM

विज्ञापन

रांची : डीपीएस में सोमवार को कक्षा एक और दो के बच्चों का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह ‘आकृति’ मॉडलिंग द यंग माइंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने द्वापर युग और आधुनिक युग के समावेष को दर्शाते हुए संदेश दिया कि जिस प्रकार द्वापर युग में कालिया नाग रूपी बुराई का अंत भगवान […]

विज्ञापन
रांची : डीपीएस में सोमवार को कक्षा एक और दो के बच्चों का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह ‘आकृति’ मॉडलिंग द यंग माइंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने द्वापर युग और आधुनिक युग के समावेष को दर्शाते हुए संदेश दिया कि जिस प्रकार द्वापर युग में कालिया नाग रूपी बुराई का अंत भगवान श्रीकृष्ण द्वारा किया गया उसी प्रकार आधुनिक समाज में फैले प्रदूषण, भ्रष्टाचार का अंत हम सभी को मिल कर करना है.इसके बाद 91 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 71 विद्यार्थियों को स्कॉलर बैज से सम्मानित किया गया.
कक्षा दो के विद्यार्थियों ने किताबों की सतरंगी दुनिया शीर्षक नाटक के माध्यम से पठन–पाठन के नाटकीय रूप का मंचन किया. बच्चों ने किताबों की दुनिया का अतीत, वर्तमान और भविष्य की यात्रा को दिखाया. इसमें संदेश दिया कि आज के आधुनिक युग में इंटरनेट और मोबाइल का प्रयोग करते हुए लोग पठन–पाठन के मूलभूत सामग्री किताब को भूलते जा रहे हैं.
प्राचार्य डॉ राम सिंह ने कहा कि हमारा स्कूल बच्चों को नैतिक मूल्य पर आधारित शिक्षा देने में विश्वास रखता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके. मुख्य अतिथि एसएसपी अनीष गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से समाज को कई महत्वपूर्ण संदेश दिया. उनका यही जज्बा समाज को भ्रष्टाचार और प्रकृति को प्रदूषण मुक्त करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola