रांची : पेटरवार में बस-कार की टक्कर में महिला की मौत, पांच जख्मी
Updated at : 04 Nov 2018 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

वासेपुर धनबाद से कार में सवार होकर रांची आ रहा था परिवार पेटरवार/रांची : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी ग्राम के धोबिया जारा नामक स्थान पर शनिवार की सुबह एक एसी बस व स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में कार पर सवार […]
विज्ञापन
वासेपुर धनबाद से कार में सवार होकर रांची आ रहा था परिवार
पेटरवार/रांची : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी ग्राम के धोबिया जारा नामक स्थान पर शनिवार की सुबह एक एसी बस व स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में कार पर सवार महिला जीनत कौशर (40) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि उसके पति नवरेज आलम (44), पुत्री अलिजया नवरेज (16), पुत्र अनस (15), एहसान (13), अरहान (सात) व कार चालक मंजर अंसारी जख्मी हो गये. सभी वासेपुर धनबाद के रहनेवाले हैं. अरहान व चालक मंजर अंसारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें एंबुलेंस से रिम्स भेज दिया गया है.
धनबाद से हिंदपीढ़ी आ रहा था पीड़ित परिवार
नवरेज आलम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से हिंदपीढ़ी रांची जा रहे थे. इसी दौरान रांची से धनबाद जा रही यात्री बस त्रिगुणा से जोरदार टक्कर हो गयी. घटना के बाद कार में फंसे चालक को पेटरवार पुलिस ने ग्रामीणों व अन्य यात्रियों के सहयोग से बाहर निकाला.
यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया. चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात रिम्स रेफर कर दिया. नवरेज आलम हिंदपीढ़ी रांची के रहनेवाले हैं. वर्तमान में वह धनबाद के वासेपुर में मकान बना कर रहते हैं. धनबाद के पुराना बाजार में उनका कपड़े का व्यवसाय है. उनके पिता भी रांची में कपड़े का व्यवसाय करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




