रांची : सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास अधेड़ महिला ने केरोसिन छिड़क लगायी आग, मौत, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

रांची : सदर थाना क्षेत्र के सुरेंद्रनाथ स्कूल के समीप पेट्रोल पंप से सटी गली में गुरुवार की शाम करीब 50 वर्षीय ज्योत्सना नामक महिला ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हाे गयी. हैरत यह कि घटना के समय आस-पास से कई लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने महिला […]

विज्ञापन
रांची : सदर थाना क्षेत्र के सुरेंद्रनाथ स्कूल के समीप पेट्रोल पंप से सटी गली में गुरुवार की शाम करीब 50 वर्षीय ज्योत्सना नामक महिला ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हाे गयी. हैरत यह कि घटना के समय आस-पास से कई लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया.
इसी दौरान पेट्रोल पंप पर खड़े कुछ लोग पास पहुंचे और आग को बुझाया. इसी बीच सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम भी पहुंच गयी. पुलिस आस-पास के लोगों के सहयोग से महिला के बचे होने की आस में उसे लेकर रिम्स पहुंची. जहां आरंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल से एक युवक को महिला का मोबाइल मिला था. जिससे उसके परिवारवालों का नंबर निकाल कर सूचित किया. जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे. इसके बाद वहां से रिम्स चले गये.
पुलिस के अनुसार महिला सुरेंद्रनाथ स्कूल के पीछे सरोजनी इन्क्लेव स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थी. शाम में वह किसी काम से अपने फ्लैट से बाहर निकली थी.
वह पूर्व में अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहती थी. महिला का पति लाल मोहन कोकर चौक में एक होटल चलाता था. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहने के दौरान ज्योत्सना की ए क बेटी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी. संभवत: इसी कारण से उसने आत्महत्या कर ली होगी. हालांकि पुलिस अन्य मामले पर भी जानकारी जुटा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola