रांची : मेन रोड में नहीं आ पायीं स्कूल बसें, बच्चों को घर लौटना पड़ा

Updated:
विज्ञापन

रांची : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को मेन रोड में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से शुरू होना था, जिसके लिए सुबह 6:00 बजे से ही मेन रोड में वाहनों के लिए नो इंट्री लगा दी गयी थी. इस वजह से स्कूली बच्चों को […]

विज्ञापन
रांची : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को मेन रोड में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से शुरू होना था, जिसके लिए सुबह 6:00 बजे से ही मेन रोड में वाहनों के लिए नो इंट्री लगा दी गयी थी. इस वजह से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई.
एहतियातन मेन रोड आनेवाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया था. ट्रैफिक पुलिस ने प्लान ताे बनाया था, लेकिन इसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं थी.
बुधवार को काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ स्कूल बस के इंतजार में मेन रोड पर खड़े दिखे. काफी इंतजार के बाद बस नहीं आयी, तो अपने बच्चों को लेकर घर लौट गये. इधर, अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक होते हुए संत जेवियर कॉलेज और उर्सुलाइन स्कूल जानेवाले विद्यार्थियों को भी पुलिस ने अलबर्ट एक्का चौक से आगे बढ़ने नहीं दिया.
पुलिसवालों ने निगम कर्मियों के साथ की अभद्रता : रन फॉर यूनिटी रांची नगर निगम ने आयोजित किया था. पर, कार्यक्रम में पुलिसवालों ने नगर निगम के कर्मचारियों की बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कई निगम कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान जब वे मुख्य मंच के सामने खड़े थे, तो पुलिसवालों ने गाली देते हुए उन्हों वहां से हटा दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola