ePaper

रांची के मांडर में सुबह-सुबह हो गयी दो ट्रकों की भिड़ंत

Updated at : 29 Oct 2018 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के मांडर में सुबह-सुबह हो गयी दो ट्रकों की भिड़ंत

रांची : राजधानी रांची के मांडर में सोमवार तड़के दो ट्रकों की भिड़ंत हो गयी. इसमें एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्टेयरिंग में फंसे चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. रातू के निकट स्थित मांडर ब्लॉक में NH-75 पर दुर्घटना अहले सुबह 4 बजे हुई. बताया […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची के मांडर में सोमवार तड़के दो ट्रकों की भिड़ंत हो गयी. इसमें एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्टेयरिंग में फंसे चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

रातू के निकट स्थित मांडर ब्लॉक में NH-75 पर दुर्घटना अहले सुबह 4 बजे हुई. बताया जाता है कि रांची की ओर जा रहा एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गया. इसमें रांची जा रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस वालों ने आसपास के लोगों की मदद से स्टेयरिंग में फंसे चालक को पहले बाहर निकाला और बाद में मांडर रेफर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola