रांची : जेसोवा मेला का तीसरा दिन. खाने-पीने के स्टॉल पर भी उमड़ रही लोगों की भीड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दीपावली के सामान के साथ बच्चों के खिलौने की भी हो रही बिक्री रांची : जेसोवा मेला के तीसरे दिन शनिवार को भी मोरहाबादी में लोगों की भीड़ उमड़ी. दीपावली की खरीदारी से लेकर बच्चों के खिलौने की भी खूब बिक्री हो रही है. इसके अलावा मेला में बड़ी पापड़, स्वादिष्ट आचार के भी कई […]
विज्ञापन
दीपावली के सामान के साथ बच्चों के खिलौने की भी हो रही बिक्री
रांची : जेसोवा मेला के तीसरे दिन शनिवार को भी मोरहाबादी में लोगों की भीड़ उमड़ी. दीपावली की खरीदारी से लेकर बच्चों के खिलौने की भी खूब बिक्री हो रही है.
इसके अलावा मेला में बड़ी पापड़, स्वादिष्ट आचार के भी कई स्टॉल लगाये गये हैं. वहीं, उत्तराखंड के खादी भंडार का स्टॉल हो या रांची के कारीगर के सामान सभी को काफी सराहा जा रहा है़
एक तरफ खरीदारी, तो दूसरी तरफ खाने-पीने के कई स्टॉल पर भी भीड़ देखी जा सकती है़ प्रतिदिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों का मनोरंजन भी किया रहा है़
सरायकेला के प्रोडक्ट : मेला में लकड़ी और बांस के बने प्रोडक्ट की भी डिमांड है. सरायकेला के स्टॉल में बांस के बने फोटो फ्रेम, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, पेन होल्डर, ज्वेलरी बॉक्स, की हैंगर जैसे कई आइटम हैं. स्टॉल संचालिका उर्मिला महली ने बताया कि यहां 50 रुपये से समानों की कीमत शुरू है़ सबसे ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पसंद किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










