ePaper

रांची : जांच जारी, सिम देनेवाली कंपनी के प्रतिनिधियों से आज होगा जवाब-तलब

Updated at : 26 Oct 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :  जांच जारी, सिम देनेवाली कंपनी के प्रतिनिधियों से आज होगा जवाब-तलब

रांची : राजधानी से 10 हजार सिम और मॉडम मिलने के मामले में एटीएस, साइबर सेल और विशेष शाखा की जांच जारी है. अभी तक हुई जांच में किसी तरह की आपराधिक साजिश की बात सामने नहीं आयी है. वहीं 10 हजार सिम मिलने के मामले में एयरटेल कंपनी ने जांच एजेंसी को पत्र भेजा […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी से 10 हजार सिम और मॉडम मिलने के मामले में एटीएस, साइबर सेल और विशेष शाखा की जांच जारी है. अभी तक हुई जांच में किसी तरह की आपराधिक साजिश की बात सामने नहीं आयी है. वहीं 10 हजार सिम मिलने के मामले में एयरटेल कंपनी ने जांच एजेंसी को पत्र भेजा है कि उसने उक्त सिम इश्यू किया है.
वहीं इस बात का भी पता चला है कि बरामद सिम और मॉडम का लिंकअप नोएडा बेस्ट कंपनी वन एक्सटेल से है. इस कंपनी के प्रतिनिधि ने भी जांच एजेंसी को बताया है कि टेली कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट से उनकी कंपनी थोक में मैसेज भेजने के लिए निबंधित है. मॉडम की खरीद दिल्ली से की गयी है.
इसके भी दस्तावेज हैं. सिम को लेकर कंपनी का एयरटेल से एकरारनामा भी है. इस मामले में एटीएस ने वन टेक्सटेल कंपनी के प्रतिनिधि और एयरटेल पटना के लीगल सेल के प्रतिनिधियों को शुक्रवार को संबंधित दस्तावेज के साथ बुलाया है. इस दौरान टेली कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी को भी जांच एजेंसी ने बुलाया है. आगे की जांच के बाद ही तथ्य साफ होगा कि संबंधित कंपनी सही तरीके से यहां पर अपना व्यवसाय कर रही थी या कुछ और बात है.
जिसे सिम बॉक्स कहा जा रहा है वह मॉडम है : मो राशिद
वन एक्सटेल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मो राशिद खान ने बताया कि जिसे सिम बॉक्स कहा जा रहा है, वह मॉडम है़ जिस सिम से एसएमएस किया गया है, वह एयरटेल का पोस्ट पेड प्लान स्पीडी-99 है़ हमारी कंपनी ट्राई से रजिस्टर्ड है़ हमारे मॉडम से जो भी एसएमएस किये गये हैं, वह सभी कानूनी है़ हमारे मॉडम से केबीसी फ्रॉड का कोई एसएमएस नहीं किया गया है़
न ही कोई धार्मिक उन्माद फैलाने वाला एसएमएस किया गया है़ सारे एसएमएस लीगल हैं. हमलोगों ने पिछले 40 दिनाें के सारे एसएमएस का प्रिंट आउट भी निकाल लिया है़ हमलोगों का एयरटेल से कॉरपोरेट एग्रीमेंट है़ इसमें एयरटेल के मॉडम व डोंगल का प्रयोग किया जाता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola