रांची : तेली जाति को एससी में शामिल करे सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को केंद्रीय अध्यक्ष धर्मदयाल साहू की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया. मोर्चा ने तेली जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की. श्री साहू ने कहा कि सरकार ने समाज के साथ छलावा किया है. अब […]
विज्ञापन
रां���ी : झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को केंद्रीय अध्यक्ष धर्मदयाल साहू की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया. मोर्चा ने तेली जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की. श्री साहू ने कहा कि सरकार ने समाज के साथ छलावा किया है. अब यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे.
संचालन महासचिव विजय साहू ने किया. धरना के उपरांत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर केंद्रीय संरक्षक लक्ष्मी नारायण प्रसाद, त्रिलोकी नाथ साहू, राजा राम साहू, रितेश साहू, कृष्णा साहू, समीर साहू, जीतू साहू, गणेश साहू, मुन्ना साहू, कार्तिक साहू आदि ने भी सभा को संबोधित किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










