रांची : पेंशनभोगी कागजात दुरुस्त करायें
Updated at : 24 Oct 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफअो) के सभी पेंशनभोगियों को निर्बाध पेंशन सेवा जारी रखने के लिए अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र/पुनविर्वाह नहीं करने का प्रमाण पत्र 15 नवंबर 2018 से जमा व प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया गया है. पेंशनभोगियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय भागीरथी काॅम्प्लेक्स करमटोली, कर्मचारी भविष्य […]
विज्ञापन
रांची : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफअो) के सभी पेंशनभोगियों को निर्बाध पेंशन सेवा जारी रखने के लिए अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र/पुनविर्वाह नहीं करने का प्रमाण पत्र 15 नवंबर 2018 से जमा व प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया गया है. पेंशनभोगियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय भागीरथी काॅम्प्लेक्स करमटोली, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के जिला कार्यालय धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, साहेबगंज, देवघर, कोडरमा में यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.
इसके अलावा वैसे पेंशनभोगी जो संबंधित बैंक से पेंशन ले रहे हैं, वहां भी जमा कर सकते हैं. क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर एस विश्वास ने पेंशनभोगियों से कहा है कि वे अपनी सुविधानुसार अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र/पुनर्विवाह नहीं करने का प्रमाण पत्र जमा कर दर्ज करा लें, ताकि पेंशन जनवरी 2019 से निर्बाध रूप से जारी रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




