धौनी, गंभीर भाजपा में आयेंगे, तो स्वागत है : लक्ष्मण गिलुवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर भाजपा में आयेंगे, तो उनका स्वागत है़ सुनने में आया है कि इनको लाने का विचार बन रहा है़ राष्ट्रीय नेतृत्व यह सब देखता है़ फिलहाल इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व से हमारी कोई बात नहीं […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर भाजपा में आयेंगे, तो उनका स्वागत है़ सुनने में आया है कि इनको लाने का विचार बन रहा है़ राष्ट्रीय नेतृत्व यह सब देखता है़ फिलहाल इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व से हमारी कोई बात नहीं हुई है़ हमें कोई इशारा नहीं मिला है़ श्री गिलुवा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे़ जब उनसे पूछा गया कि वह रांची या धनबाद से चुनाव लड़ सकते है़ं
इस पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कुछ नहीं बोला जा सकता है़ प्रदेश चुनाव समिति और केंद्रीय चुनाव समिति ही इस पर निर्णय लेती है़ विपक्ष के महागठबंधन के बाबत पूछने पर कहा कि यह 2014 में भी बना था़ आनेवाले चुनाव में भाजपा के सामने कोई नहीं टिकने वाला है़ हमारी बेजोड़ तैयारी है़
इस बार हम सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेंगे़ चेहरा बदले जाने के सवाल को वह टाल गये़ उन्होंने कहा कि यह सब चुनाव के समय देखा जायेगा़ बकोरिया कांड को लेकर सीबीआइ जांच पर उन्होंने कहा कि यह सब सरकार का काम है़ सरकार विधि सम्मत कार्रवाई करेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










