बेंगलुरु से पुत्र का शव मंगवाने की गुहार
Updated at : 23 Oct 2018 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

नामकुम : थाना क्षेत्र के रूडुंगकोचा निवासी बुधु लकड़ा के पुत्र अरविंद लकड़ा की मौत की खबर से उनका पूरा परिवार सदमे में है. जानकारी के अनुसार अरविंद बेंगलुरु में काम करता था. रविवार को घर में उसके मौत की खबर आयी. परिजनों ने खबर देनेवाले नंबर पर पुन: फोन किया, तो कहा गया कि […]
विज्ञापन
नामकुम : थाना क्षेत्र के रूडुंगकोचा निवासी बुधु लकड़ा के पुत्र अरविंद लकड़ा की मौत की खबर से उनका पूरा परिवार सदमे में है. जानकारी के अनुसार अरविंद बेंगलुरु में काम करता था. रविवार को घर में उसके मौत की खबर आयी. परिजनों ने खबर देनेवाले नंबर पर पुन: फोन किया, तो कहा गया कि अरविंद को हार्ट अटैक आया था. वे शव लेने के लिए जल्दी बेंगलुरु आ जाएं.
आर्थिक रूप से कमजोर बुधु लकड़ा की हालत ऐसी नहीं है कि वह पुत्र का शव लाने बेंगलुरु जा सकें. उन्होंने अपने बेटे का शव रांची लाने के लिए प्रशासन से गुहार लगायी है. इधर, सोमवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर व पंचायत प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिले. हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा इस संबंध में अधिकारियों से भी बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




