रांची : जमीन पर कब्जे के लिए राइफल ताना, गिरफ्तार
Updated at : 17 Oct 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नामकुम के खरसीदाग आइटीआइ के बगल में डुंगरी मौजा स्थित मनीष कुमार सिंह की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी. इस दौरान राइफल से गोली चलाने की कोशिश की गयी. मनीष कुमार सिंह ने यह आरोप विजय मोहन राजू, उनकी पत्नी मनीषा कुमारी […]
विज्ञापन
रांची : नामकुम के खरसीदाग आइटीआइ के बगल में डुंगरी मौजा स्थित मनीष कुमार सिंह की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी. इस दौरान राइफल से गोली चलाने की कोशिश की गयी. मनीष कुमार सिंह ने यह आरोप विजय मोहन राजू, उनकी पत्नी मनीषा कुमारी व अन्य पर लगाते हुए खरसीदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके आधार पर खरसीदाग ओपी की पुलिस ने विजय मोहन राजू व मनीषा कुमारी को हिरासत में लिया है़ पुलिस ने राइफल व 12 गोली भी जब्त की है.
हटिया के वीएलडब्ल्यू कॉलोनी के रहनेवाले मनीष कुमार सिंह का कहना है कि 14 अक्तूबर का वह खरसीदाग स्थित अपनी जमीन पर काम करा रहे थे. उसी समय विजय मोहन, मनीषा कुमारी व अन्य पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने को लेकर बकझक करने लगे़
इसकी सूचना खरसीदाग पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के सामने ही आरोपियों ने पूर्व मेें किये गये निर्माण को तोड़ दिया. पुलिस के सामने ही राइफल का ट्रिगर दबाने का प्रयास किया़ लेकिन पुलिस के बीच-बचाव के कारण वे लोग रुक गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




