पिठोरिया : रेल पटरी लदा ट्रेलर पलटा, सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2018 9:37 AM

विज्ञापन

पिठोरिया : थाना क्षेत्र के राड़हा गांव में तीखी मोड़ के पास सोमवार की शाम ट्रेलर (सीजी13एलए-0127) के पलट जाने से सड़क जाम हो गया. चालक रवींद्र सरोज ने बताया कि ट्रेलर पर 27 टन रेलवे का लोहा (पटरी) लदा था. जिसे भिलाई से पतरातू रेलवे ले जाना था. ब्रेक फेल होने के कारण संतुलन […]

विज्ञापन
पिठोरिया : थाना क्षेत्र के राड़हा गांव में तीखी मोड़ के पास सोमवार की शाम ट्रेलर (सीजी13एलए-0127) के पलट जाने से सड़क जाम हो गया. चालक रवींद्र सरोज ने बताया कि ट्रेलर पर 27 टन रेलवे का लोहा (पटरी) लदा था. जिसे भिलाई से पतरातू रेलवे ले जाना था.
ब्रेक फेल होने के कारण संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर पलट गया. जिससे उस पर लदी पटरी सड़क पर बिखर गयी व सड़क जाम हो गया. घटना के बाद सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस सड़क से पटरी हटवाने के लिए दो हाइड्रा का इंतजाम करने में लगी थी. घटना में चालक व उप चालक दोनों सुरक्षित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola