रांची : कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले की राजनीति की : लक्ष्मण गिलुवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि हमें गर्व है कि हम भाजपा से आते हैं. हमारे लिए सबसे ऊपर देश है़ देश के बाद दल और कार्यकर्ता आते है़ं कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में घपले-घोटाले की राजनीति की है़ कांग्रेस के भ्रष्टाचार से देश त्रस्त रहा है़ वर्तमान […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि हमें गर्व है कि हम भाजपा से आते हैं. हमारे लिए सबसे ऊपर देश है़ देश के बाद दल और कार्यकर्ता आते है़ं कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में घपले-घोटाले की राजनीति की है़
कांग्रेस के भ्रष्टाचार से देश त्रस्त रहा है़ वर्तमान में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्य में रघुवर दास की सरकार गांव-गरीब की चिंता कर रही है़ हमारी सरकार युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है़ इससे प्रभावित होकर सभी दलों के नेता भाजपा का दामन थाम रहे है़ं श्री गिलुवा लोजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता, जदयू युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हरीश घनानी के पार्टी में शामिल होने के मौके पर बोल रहे थे़
श्री गिलुवा ने कहा कि नये लोगों के पार्टी में आने से संगठन और मजबूत होगा़ उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा विचारधारा से चलने वाली पार्टी है़ भाजपा सबका साथ-सबका विकास चाहती है़ अंत्योदय के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे, यह भाजपा का लक्ष्य है़ प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा गंगा की तरह पवित्र है़ झामुमो, झाविमो ने झारखंड को बेचने का काम किया.
वहीं कांग्रेस ने झारखंड की खनिज संपदा को लूटने का काम किया है़ मौके पर पार्टी नेता प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, शिवपूजन पाठक, मुनेश्वर साहू, हेमंत दास, संजय जायसवाल, संजय पोद्दार आदि थे. पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लोजपा के कृष्णदेव पासवान, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, ज्योति सिंह, राजद के हजारीबाग पूर्व नगर अध्यक्ष रफत आलम, जदयू के रामजनम सिंह, अजय कुमार साव, उज्ज्वल कुमार साव, हरेंद्र कुमार, पारस कुमार आदि थे.
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो नेता हेमंत सोरेन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब हेमंत सोरेन खुद ही मान रहे हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में सीबीआइ ने उनको मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी़
ऐसे में हेमंत आज किस मजबूरी के कारण उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर आगे बढ़ रहे है़ं कांग्रेस की गोद में बैठे है़ं भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत हमेशा कहते हैं सीबीआइ का राजनीतिक दलों ने दुरुपयोग किया़ जिस समय सांसद रिश्वत कांड और शशि नाथ झा हत्याकांड का मामला सामने आया था, उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी़
हेमंत सोरेन के इस बयान से उस समय की सरकार, सीबीआइ और व्यवस्था पर प्रश्न उठता है़ इधर, जहरीली शराब से हुई मौत पर भाजपा प्रवक्ता श्री शाहदेव ने कहा कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा़ इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है़ अन्य दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










