ePaper

लोकमंथन कार्यक्रम में बोले CM रघुवर : भारत विश्व गुरु की भूमिका में फिर से

Updated at : 27 Sep 2018 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
लोकमंथन कार्यक्रम में बोले CM रघुवर : भारत विश्व गुरु की भूमिका में फिर से

रांची : अपने अध्यक्षीय भाषण में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बिरसा मुंडा सहित झारखंड और देश के सभी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं. मुख्यमंत्री ने देश भर से आये सभी अतिथियों का झारखंड की धरती पर सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से करते हुए कहा कि लोकमंथन ने देश दुनिया के […]

विज्ञापन

रांची : अपने अध्यक्षीय भाषण में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बिरसा मुंडा सहित झारखंड और देश के सभी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं. मुख्यमंत्री ने देश भर से आये सभी अतिथियों का झारखंड की धरती पर सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से करते हुए कहा कि लोकमंथन ने देश दुनिया के गणमान्य लोगों को यहां आमंत्रित किया है इससे झारखंड गौरवान्वित हुआ है.

उन्होंने कहा कि 1857 से ही झारखंड की कोख से कई वीर शहीदों ने जन्म लिया जिन्होंने भारत पर खुद को न्यौछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति इस आयोजन के माध्यम से देश दुनिया मे अपनी छटा बिखेरेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन से हम भारत को विश्वगुरु बनाने का संदेश दें. सारा देश एक अरब 32 करोड़ की आबादी भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

उन्‍होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का मानना है कि सबका साथ, सबका विकास. तभी भारत आगे बढ़ेगा. मुझे पूर्ण उम्मीद है कि इस तीन दि‍न के लोकमंथन में वैचारिक मंथन होगा. इस सम्मेलन से हम भारत को विश्वगुरु बनाने का एक संदेश दें.

जे नंदू कुमार ने लोकमंथन का प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह लोकमंथन का द्वितीय संस्करण है. पहले संस्करण का आयोजन भोपाल में हुआ. इस कार्यक्रम की सोच है कि भारत का विचार प्रणाली पूरा समाज मिल कर (इसमें सभी सम्मिलित है, कवि, लेखक आदि) करते थे. भारत बोध को बनाने में सभी का सहयोग रहा है. विश्व का मंगल करने वाला गीत भारत के हर क्षेत्र के लीग गाते हैं. भारत बोध को मजबूत करने के लिए लोकमंथन का आयोजन हुआ है.

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इसे फिर से शुरू करने का प्रयास 2016 में हुआ. 2018 में रांची में भारत बोध कैसे राष्ट्र में, लोगों में और हर इंसान के मन में है इस पर चर्चा होगी. यह एक विलय है संस्कृतियों, कला, गीत, विचार का. उन्होंने कहा कि सब मिल कर इसे सफल बनायेंगे ऐसे संकल्प की जरूरत है.

इस अवसर पर भारत दर्शन पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ. पर्यटन , खेल कूद एवं कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्यमंत्री रघुवर दास, पर्यटन, खेल कूद एवं कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी, लोकमंथन के जे अनंत कुमार, रांची की मेयर आशा लकड़ा, श्री बत्रा, मनमोहन वैद्य, सिद्धनाथ, रामदत्त चक्रधर, रवि‍शंकर, झारखंड मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण, लोकमंथन एवं प्रज्ञाप्रवाह के सभी अधि‍कारी, आयोजन समिति के सदस्यगण, लोकमंथन कार्यक्रम में देश-विदेश से आये बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola