रांची : शहर के बड़े इलाकों में 10-10 घंटे कटी रही बिजली

Updated:
विज्ञापन
रांची : शहर के बड़े इलाकों में 10-10 घंटे कटी रही बिजली

रांची : मुहर्रम के कारण रांची के बड़े इलाकों में 10-10 घंटे तक बिजली काटी गयी. मेन रोड, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, हरमू रोड, रातू रोड आदि इलाकों में दिन के 12 बजे से ही एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गयी थी. कोकर, लालपुर, एचबी रोड, पुरुलिया रोड आदि इलाके में भी 12 से 10 […]

विज्ञापन
रांची : मुहर्रम के कारण रांची के बड़े इलाकों में 10-10 घंटे तक बिजली काटी गयी. मेन रोड, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, हरमू रोड, रातू रोड आदि इलाकों में दिन के 12 बजे से ही एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गयी थी. कोकर, लालपुर, एचबी रोड, पुरुलिया रोड आदि इलाके में भी 12 से 10 बजे रात तक बिजली काटी गयी. अपर बाजार, शहीद चौक, कचहरी रोड में दिन के एक बजे से बिजली काट दी गयी थी.
रात नौ बजे के बाद जैसे-जैसे इलाके से जुलूस निकली वैसे-वैसे बिजली दी गयी. इसके पूर्व सुबह में भी लगभग सभी इलाकों में बिजली बार-बार बिजली के आने-जाने से लोग परेशान रहे. उधर, डीवीसी के इलाकों में शनिवार के दिन भी नौ से 10 घंटे की कटौती जारी रही
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola