रांची : कोल इंडिया: 24 तक एरियर देने का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2018 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कोल इंडिया के अधिकारियों को 24 सितंबर तक एरियर भुगतान करने का आदेश जारी किया गया है. कोल इंडिया के अधिकारियों को तीसरा वेतन पुनरीक्षण लागू करने के बाद अधिकारियों को एरियर मिलना है. कोल इंडिया के अधिकारियों को पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2017 से मिलना है. बढ़े हुए वेतन का […]
विज्ञापन
रांची : कोल इंडिया के अधिकारियों को 24 सितंबर तक एरियर भुगतान करने का आदेश जारी किया गया है. कोल इंडिया के अधिकारियों को तीसरा वेतन पुनरीक्षण लागू करने के बाद अधिकारियों को एरियर मिलना है.
कोल इंडिया के अधिकारियों को पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2017 से मिलना है. बढ़े हुए वेतन का भुगतान अगस्त माह से हो रहा है. कोल इंडिया ने आदेश जारी किया है कि जो अधिकारी सेवानिवृत्त हो गये हैं, उनको 31 अक्तूबर तक भुगतान करना है. एरियर भुगतान करने से पहले सीएमपीएफ, पीएफ और पेंशन का गणना करने का निर्देश दिया गया है.
इसमें नियम के अनुसार इनकम टैक्स की गणना का आदेश भी जारी हुआ है. सभी कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि अन्य किसी प्रकार की कटौती हो, तो इसकी गणना भी कर लें. इससे कई अधिकारियों को लाखों रुपये बकाया के रूप में भुगतान होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




