रांची : 24 माह के अंदर पुरी और मुंबई में होगा अपना झारखंड भवन
Updated at : 11 Sep 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पुरी और मुंबई में प्रस्तावित झारखंड भवन के निर्माण के लिए समयसीमा तय कर ली गयी है. भवन निर्माण विभाग अगले 24 माह में दोनों जगहों पर झारखंड भवन का निर्माण करा लेगा. झारखंड भवन के लिए ओड़िशा और महाराष्ट्र सरकार ने जमीन का आवंटन कर दिया है. दोनों ही जगहों के लिए […]
विज्ञापन
रांची : पुरी और मुंबई में प्रस्तावित झारखंड भवन के निर्माण के लिए समयसीमा तय कर ली गयी है. भवन निर्माण विभाग अगले 24 माह में दोनों जगहों पर झारखंड भवन का निर्माण करा लेगा. झारखंड भवन के लिए ओड़िशा और महाराष्ट्र सरकार ने जमीन का आवंटन कर दिया है.
दोनों ही जगहों के लिए भवन निर्माण विभाग ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार कर मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए भेज दिया है.
आरएफपी के जरिये परामर्शी का चयन किया जायेगा. परामर्शी की ओर से प्रस्तावित झारखंड भवन का डिजाइन तैयार किया जायेगा. उसके बाद टेंडर आमंत्रित कर संवेदक का चयन किया जायेगा. भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयास से महाराष्ट्र और ओड़िशा सरकार ने मुंबई और पुरी में लगभग एक एकड़ भूमि झारखंड सरकार को दी है. जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.
जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रस्तावित झारखंड भवन का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है. विभाग कोशिश कर रहा है कि मुंबई और पुरी के झारखंड भवन का निर्माण भी दिल्ली के साथ ही पूरा किया जाये. इसके लिए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




